Header Ads

Ganga Dussehra 2024 Date and Time: गंगा दशहरा 2024 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और गंगा दशहरा की कथा

ganga dussehra 2024 date and time ganga dussehra 2024 kab hai ganga dussehra story
Ganga Dussehra 2024 Date and Time

Ganga Dussehra 2024 Date and Time: ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन गंगा स्नान करने से मनुष्य के सभी पाप धूल जाती हैं और उसे जीवन के सभी सुख प्राप्त होते हैं। हिंदू पुराणों के अनुसार इस दिन मां गंगा धरती पर आई थीं। इसी कारण हर साल इस दिन गंगा दशहरा का यह त्योहार मनाया जाता है तो चलिए जानते हैं गंगा दशहरा 2024 में कब है (Ganga Dussehra 2024 Mein Kab Hai), गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त (Ganga Dussehra Shubh Muhurat) और गंगा दशहरा की कथा (Ganga Dussehra Ki Katha)

ये भी पढ़ें- Dhumavati Jayanti Puja Vidhi: यहां जानें धूमावती जयंती की पूजा विधि


गंगा दशहरा 2024 तिथि (Ganga Dussehra 2024 Date)

16 जून 2024

गंगा दशहरा 2024 शुभ मुहूर्त (Ganga Dussehra 2024 Shubh Muhurat)

दशमी तिथि प्रारम्भ - रात 2 बजकर 32 मिनट से (16 जून 2024)

दशमी तिथि समाप्त - अगले दिन सुबह 04 बजकर 43 मिनट तक (17 जून 2024)


हस्त नक्षत्र प्रारम्भ - सुबह 8 बजकर 14 मिनट से (15 जून 2024)

हस्त नक्षत्र समाप्त - अगले दिन सुबह 11 बजकर 13 मिनट तक (16 जून 2024)


व्यतीपात योग प्रारम्भ - शाम 7 बजकर 08 मिनट से (14 जून 2024)

व्यतीपात योग समाप्त -अगले दिन रात 08 बजकर 11 मिनट तक (15 जून 2024)

ये भी पढ़ें- Dhumavati Jayanti Importance: जानिए क्या है धूमावती जयंती का महत्व


गंगा दशहरा की कथा (Ganga Dussehra Story)

पौराणिक कथाओं के अनुसार ब्रह्मा जी भागीरथ की तपस्या से प्रसन्न हुए और उनसे मनचाहा वरदान मांगने को कहा। भागीरथ ने ब्रह्मा से वरदान में मां गंगा मांगी। लेकिन ब्रह्मा जी ने कहा कि गंगा पृथ्वी पर तो आएंगी, लेकिन क्या पृथ्वी गंगा के वेग और भार को संभाल पाएंगी। इसके बाद भगवान शिव ने गंगा के वेग और भार को संभाला।

भोलेनाथ से कृपा प्राप्त करने के बाद, गंगा भगवान ब्रह्मा जी के कमल से भगवान शिव की जटाओं के माध्यम से पृथ्वी पर उतरीं। भागीरथ के नाम पर ही गंगा का नाम भागीरथी पड़ा। भोलेनाथ के शिखर से हिमालय से होकर मैदान की ओर बहती गंगा को देखकर भागीरथ बहुत भाग्यशाली महसूस करते थे। 


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.