Header Ads

Hayagriva Jayanti Puja Vidhi: यहां देखें हयग्रीव जयंती की संपूर्ण पूजा विधि

hayagriva jayanti puja vidhi hayagriva puja at home how to worship lord hayagriva
Hayagriva Jayanti Puja Vidhi

Hayagriva Jayanti Puja Vidhi: श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन हयग्रीव जयंती मनाई जाती है। भगवान विष्णु  (Lord Vishnu) ने यह अवतार ब्रह्मा जी को फिर से वेदों को दिलाने के लिए लिया था। जिसे राक्षसों द्वारा छीन लिया गया था। भगवान हयग्रीव को ज्ञान और बुद्धि के देवता के रूप में पूजा जाता है। इसलिए यदि आप भी ज्ञान और बुद्धि को प्राप्त करना चाहते हैं तो इस दिन आपको भगवान हयग्रीव पूजा (Lord Hayagriva Puja) अवश्य करनी चाहिए तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं हयग्रीव जयंती की पूजा विधि।

हयग्रीव जयंती की पूजा विधि (Hayagreeva Jayanthi Ki Puja Vidhi)

1. हयग्रीव जयंती के दिन पूजा करने वाले व्यक्ति को सुबह सूर्योदय से पूर्व उठाना चाहिए और स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र धारण करने चाहिए। 

2. इसके बाद एक चौकी पर गंगाजल छिड़कर कर उस पर पीले रंग का वस्त्र बिछाएं और भगवान गणेश और भगवान हयग्रीव की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।

ये भी पढ़ें- Hayagriva Jayanti 2024 Kab Hai: हयग्रीव जयंती 2024 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और हयग्रीव जयंती की कथा

3. मूर्ति स्थापित करने के बाद पहले भगवान गणेश की पूजा करें। इसके बाद भगवान हयग्रीव को पंचामृत से स्नान कराएं। जिसमें तुलसी दल अवश्य हो।

4. इसके बाद उन्हें वस्त्र,आभूषण, फल, फूल,मिठाई आदि अर्पित करें और ऊं नमोभगवते आत्मविशोधनाय नम: मंत्र का जाप करते हुए उन्हें तिलक करें।

5.तिलक के बाद भगवान हयग्रीव की विधिवत पूजा करें और उनकी कथा पढ़ें। इसके बाद उनकी आरती उतारें और उन्हें प्रसाद का भोग लगाएं।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.