Header Ads

Kajari Teej Puja Vidhi: जानिए क्या है कजरी तीज की संपूर्ण पूजा विधि

kajari teej puja vidhi kajari teej ki puja kaise ki jaati hai teej puja vidhi kajli teej puja vidhi
Kajari Teej Puja Vidhi

Kajari Teej Puja Vidhi:  सावन और भाद्रपद (Sawan and Bhadrapada) माह में महिलाएं तीन तीज (Teej) मनाती हैं और कजरी तीज उन्हीं तीन तीजों में से एक है। यह तीज उत्सव एक महत्वपूर्ण हिंदू उत्सव है जो मुख्य रूप से उत्तर भारतीय राज्यों, जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। 

ये भी पढ़ें- Kajari Teej Significance: जानिए क्या है कजरी तीज का महत्व

इस तीज में भी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में सुख के लिए व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। अगर आप भी कजरी तीज पर व्रत रखकर पूजा करना चाहती हैं और आपको इस तीज की पूजा विधि के बारे में नहीं पता है तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं कजरी तीज की पूजा विधि पर एक नजर...

कजरी तीज की पूजा विधि (Kajari Teej Ki Puja Vidhi)

1. कजरी तीज का व्रत करने वाली महिलाओ को इस दिन सुबह जल्दी उठकर अपने घर की अच्छी तरह साफ-सफाई करनी चाहिए और स्नान करने के बाद नए वस्त्र धारण करने चाहिए।

2. इसके बाद पूरा श्रृंगार करें। क्योंकि यह व्रत पति के लिए रखा जाता है। 

3. इस व्रत में नीमड़ माता की विशेष पूजा की जाती है।

4. कजरी तीज की पूजा शाम के समय की जाती है। शाम के समय में नीमड़ माता की पूजा करने से पहले रोली और जल से छिंटे मारकर माता का आह्वावहन करें। 

5.इसके बाद नीमड़ माता की पीछे की दीवार पर मेंहदी, रोली और कुमकुम से 13-13 बिंदिया लगाएं।

ये भी पढ़ें- Kajari Teej 2024 Mein Kab Pad Rahi Hai: कजरी तीज 2024 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और कजरी तीज की कथा

6.बिंदिया लगाने के बाद अपने दाएं हाथ की तर्जनी उंगली से काजल की बिंदी लगाएं।

7.इसके बाद नीमड़ माता को रोली,वस्त्र और श्रृंगार आदि की वस्तुएं अर्पित करें। 

8.यह सभी वस्तुएं अर्पित करने के बाद कलश पर रोली बांधे और माता को फूलों के साथ कुछ दक्षिणा भी चढ़ाएं। 

9.सभी पूजा विधि पूरी करने के बाद किसी तालाब, नदी या बहते जल के पास जाकर एक दीपक जलाएं। 

10. दीपक जलाने के बाद उसकी रोशनी में नींबू, ककड़ी, नीम की डाली, नाक की नथ और साड़ी के पल्लु में चंद्रमा को देखते हुए अर्घ्य दें।

 

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.