Header Ads

Sawan Month Importance: जानिए क्यों दिया जाता है सावन के महीने को इतना अधिक महत्व

sawan month importance sawan month significance sawan ke mahine ka mahatva
Sawan Month Importance

Sawan Month Importance: सावन का महीना विशेष रूप से भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित होता है। हिंदू पुराणों के अनुसार माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव (Bhagwan Shiv) पृथ्वीं लोक का भ्रमण करते हैं। इसी कारण से पूरे महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। सावन के महीने में कई लोग तो कावंड लेने भी जाते हैं। जहां वह पवित्र नदियों का जल लाकर सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri) पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। वहीं इसके अलावा इस महीने में पड़ने वाले सोमवार को भी अधिक महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि सावन के सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा और क्या है सावन का महत्व आइए जानते हैं(Sawan Significance) ...

ये भी पढ़ें- Sawan 2024 Start and End Date: जानिए साल 2024 में कब से शुरू होगा सावन और क्या है सावन मास की कथा

सावन का महत्व (Sawan Ka Mahatva)

हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही अधिक महत्व दिया जाता है। पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु के चार महीने की निद्रा अवस्था में जाने के बाद भगवान शिव की पृथ्वीं का कार्यभार संभालते हैं और इन्हीं महीनों में से एक महीना सावन का भी होता है। जिसमें भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि इस पूरे महीने जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करता है। उसे सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें- Vyasa Puja Vidhi: यहां जानें व्यास पूजा पर कैसे करें महार्षि वेद व्यास की पूजा

इतना ही नहीं इस महीने में जो व्यक्ति भगवान शिव का रुद्राभिषेक करता है, उसे जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इसी कारण से लोग सावन के महीने में कांवड़ लेने जाते हैं और सावन शिवरात्रि पर पवित्र नदी के जल से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। वहीं अगर यह शिवरात्रि सोमवार के दिन पड़े तो बहुत ही ज्यादा शुभ मानी जाती है। इसके अलावा सावन माह में पड़ने वाले सोमवार को भी अधिक महत्व दिया जाता है। 

माना जाता है कि जो भी कुंवारी लड़की सावन के सोमवार का व्रत रखती है। उसे मनचाहे जीवन साथी की प्राप्ति होती है। वहीं अगर कोई सुहागन स्त्री सावन सोमवार का व्रत रखती है। उसके पति को दीघार्यु प्राप्त होती है और उसके घर में सुख और समृद्धि का वास होता है।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.