Header Ads

Sawan Puja Vidhi: यहां जानें सावन की संपूर्ण पूजा विधि



sawan puja vidhi sawan puja at home sawan puja kaise kare shravan puja vidhi
Sawan Puja Vidhi

Sawan Puja Vidhi: सावन के महीने को हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। क्योंकि इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। पुराणों के अनुसार माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव पूरी पृथ्वीं का भ्रमण करते हैं। माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा (Lord Shiva Puja) करने से वह बहुत अधिक प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। इसी वजह से सावन में कावड़ लाने की भी परपंरा है। जिसमें भक्त पवित्र नदियों से जल लाकर सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri) पर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। अगर आप भी सावन में भोलेनाथ की पूजा करना चाहते हैं और आपको सावन की पूजा विधि नहीं पता है तो हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं सावन की पूजा विधि पर एक नजर

ये भी पढ़ें- Sawan Month Importance: जानिए क्यों दिया जाता है सावन के महीने को इतना अधिक महत्व

सावन की पूजा विधि (Sawan Ki Puja Vidhi) 

1.सावन के महिने में पूजा करने वाले व्यक्ति को सबसे पहले जल्दी उठना चाहिए। इसके बाद नहाकर साफ वस्त्र धारण करें।

2. इसके बाद शिव मंदिर में जाएं वहां जाकर भगवान शिव को सफेद फूल, अक्षत्, भांग, धतूरा, सफेद चंदन चढ़ाएं। 

ये भी पढ़ें- Sawan 2024 Start and End Date: जानिए साल 2024 में कब से शुरू होगा सावन और क्या है सावन मास की कथा

3. इसके बाद तांबे का लौटा लेकर भगवान शिव को जल अर्पित करें। 

4.जल चढ़ाने के बाद भगवान शिव को धूपबती आदि दिखाकर आरती उतारें। 

5.इसके बाद वहीं बैठकर भगवान शिव के मंत्रों और शिव चालीसा का पाठ करें। अंत में भगवान शिव से पूजा में हुई किसी भी भूल के लिए क्षमा याचना अवश्य करें।


कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.