Header Ads

Sawan Somvar Significance: जानिए क्या है सावन सोमवार का महत्व

Sawan Somvar Significance Sawan Somvar Importance sawan somvar ka mahatva
Sawan Somvar Significance

Sawan Somvar Significance: सावन के पूरे महीने भगवान शिव (Lord Shiva) की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार बहुत ही ज्यादा खास माने जाते हैं। क्योंकि जो लोग पूरे सावन भगवान शिव की पूजा नहीं कर सकते, वह अगर सावन में पड़ने वाले सोमवार को भी भगवान शिव की पूजा कर लेते हैं तो उन्हें भगवान शिव की पूर्ण कृपा प्राप्त होती है। वहीं यदि कोई कुंवारी लड़की सावन सोमवार का व्रत रखती है तो उसे मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। इसके अलावा और क्या है सावन सोमवार (Sawan Somvar Significance) का महत्व आइए जानते हैं...

सावन सोमवार का महत्व (Sawan Somvar Importance)

सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि भगवान विष्णु के देवशयनी एकादशी पर निद्रा अवस्था में जाने के बाद भगवान शिव ही पृथ्वीं का कार्यभार संभालते हैं। इतना ही नहीं शिव पुराण के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव पृथ्वीं पर भ्रमण करते हैं। 

इसी कारण यह महीना भगवान शिव के भक्तों के अत्यंत ही विशेष होता है। इतना ही नहीं सावन माह में पड़ने वाले सोमवार को भी बहुत ही ज्यादा खास माना जाता है। 

माना जाता है कि सावन के सोमवार पर जो भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना करता है, उसके जीवन की सभी इच्छाएं पूरी होती है और साथ ही उसे भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता हो।

ये भी पढ़ें- Devshayani Ekadashi Puja Vidhi: देवशयनी एकादशी की पूजा विधि

वहीं अगर कोई कुंवारी लड़की सावन सोमवार का व्रत रखती है तो उसे मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अगर कोई सुहागन महिला सावन सोमवार का व्रत रखती है तो उसके पति की उम्र लंबी होती और उसके घर में सुख और शांति बनी रहती है। 

सावन सोमवार को व्रत कोई भी कर सकता है और इस व्रत की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई ज्यादा विधि-विधान नहीं करने पड़ते। 

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.