Header Ads

Janmashtami 2024: झण्डेवाला देवी मंदिर में आज बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है कृष्ण जन्मोत्सव का त्योहार

Janmashtami 2024 Krishna Janmotsav is being celebrated with great pomp today in Jhandewala Devi Temple
Janmashtami 2024

Janmashtami 2024: प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर (Jhandewalan Devi Mandir) में आज 26.08. 2024 को कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण (Lord Shri Krishna) के लडडू गोपाल स्वरूप की झांकी को फूलों से सजाया गया जो बड़ी आकर्षक लग रही थी। वहीं बड़े मंच पर भी श्री कृष्ण जी की फोटो को सुंदर फूलों से सजाया गया।

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2025 Date and Time: जन्माष्टमी 2025 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और जन्माष्टमी की कथा

आज सवेरे से ही मंदिर में भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें इन झांकियों के दर्शनों के लिए आने लग गई थीं। वहीं लडडू गोपाल के झूले पर विषेश भीड़ रही।


ये भी पढ़ें- Janmashtami Puja Vidhi: यहां जानें जन्माष्टमी की संपूर्ण पूजा विधि

कल रात्रि 10-00 से महिला कीर्तन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन आरंभ हुआ। जो रात्रि 12-00 तक चला। तत्पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गयी। रात्रि 12 बजे आज प्रथम बार 12 यजमानों  द्वारा लड्डू गोपाल का अभिषेक किया गया। उसके बाद उपस्थित भक्तों को प्रसाद स्वरूप फल,   माखन-मिश्री का प्रसाद व चरणामृत दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.