Header Ads

Janmashtami Dahi Handi 2025 Date: जानिए 2025 में कब फोड़ी जाएगी दही हांडी और क्या हैं इस त्योहार का महत्व



janmashtami dahi handi 2025 date dahi handi importance krishna janmashtami dahi handi
Janmashtami Dahi Handi 2025 Date

Janmashtami Dahi Handi 2025 Date: भारत में जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी की तिथि को देवकी और वासुदेव के यहां कंस को मारने के लिए जन्म लिया था। 

इसी वजह से भक्त इस दिन व्रत रखकर रात 12 बजे अपने व्रत का  पारण करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन दही हांडी फोड़ने की भी परंपरा है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि दही हांडी 2025 में कब है और क्या है दही हांडी का महत्व (Janmashtami Dahi Handi 2025 Mein Kab Hai and Dahi Handi Importance)

ये भी पढ़ें- Janmashtami Puja Vidhi: यहां जानें जन्माष्टमी की संपूर्ण पूजा विधि

दही हांडी फोड़ने का महत्व (Dahi Handi Fodne Ka Mahatva)

कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार पर विशेष रूप से दाही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम भी रखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जन्माष्टमी के दिन हांडी क्यों फोड़ी जाती है। शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने अपने बचपन में कई बाल लीलाएं की है। इन्हीं मे से एक है उनकी माखन चुराने की लीला इसी कारण ने उन्हें माखन चोर नाम से भी पुकारा जाता है। 

भगवान श्रीकृष्ण को माखन बहुत ही पसंद था। जिसके लिए वह न केवल अपने घर का बल्कि पूरे गोकुल का माखन अपने मित्रों के साथ मिलकर चुरा लेते थे और बड़े ही आनंद के साथ खाते थे। इसी वजह से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को याद करके हर साल दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम रखा जाता है। जिसकी ईनामी राशि भी बहुत बड़ी होती है।

ये भी पढ़ें- Janmashtami Importance: जानिए क्या है जन्माष्टमी का महत्व

यहां तक कि महाराष्ट्र और गोवा में दही हांड़ी फोड़ने के लिए प्रतियोगिताएं भी रखी जाती है और कई टोलियां इन प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं। जिसमें कई छोटे बड़े कई तरह के लोग होतें हैं। जन्माष्टमी के दिन दहीं हांडी को बहुत ही ऊंचाई पर टांगा जाता हैजिसे टोलियों में आए लोग बारी- बारी से फोड़ने की कोशिश करते हैं और जो भी टोली इस दही हांडी को फोड़ देती है वह इस प्रतियोगिता की विजेता बन जाती है। 

लेकिन इस दही हांडी को फोड़ना इतना भी आसान नहीं होता। क्योंकि दहीं हांडी को फोड़ने के लिए जो बैलेंस बनाया जाता है। उसे बनाना काफी मुश्किल होता है।इतना ही नहीं ऊपर खड़े लोग इन टोलियों पर लगातार पानी फेंकते रहते है। दही हांडी फोडने वाले लोगो को गोविंदा बोला जाता है और लगातार गोविन्दा आला रे के नारे लगाए जाते हैं।

जन्माष्टमी दही हांडी 2025 तिथि (Janmashtami Dahi Handi 2025 Date)

17 अगस्त 2025

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.