Header Ads

Jupiter Retrograde in Taurus 2024: 9 अक्टूबर को गुरु होने जा रहे हैं वक्री, जानिए कैसा पड़ेगा सभी 12 राशियों के जातको पर इसका प्रभाव

jupiter retrograde in taurus 2024 jupiter retrograde 2024 effects jupiter retrograde 2024 predictions guru vakri 2024 dates
Jupiter Retrograde in Taurus 2024

Jupiter Retrograde in Taurus 2024: देव गुरु बृहस्पति साल 2024 में बुधवार, 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर वक्री होने जा रहे है और फिर मंगलवार 4 फरवरी 2025 को दोपहर 3 बजकर 09 मिनट पर पुन: अपनी मार्गी चाल से भ्रमण करेंगे। जब भी गुरु वक्री होते हैं तो इसका असर सभी राशियों के जातको पर पड़ता है तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं गुरु के वक्री होने पर कैसा पड़ेगा सभी 12 राशियों के जातको पर इसका असर।

गुरु वक्री 2024 मेष राशि (Jupiter Retrograde 2024 For Aries)

मेष राशि के जातको के लिए गुरु दूसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसकी वजह से आपके वाणी में कटूता आ सकती है और इस वजह से आपके कई बनते-बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। आपकी वाणी की वजह से इस समय में आप और आपके रिश्तेदारों के बीच भी झगड़ा हो सकता है। वहीं धन के लिहाज से भी यह समय आपके लिए शुभ नहीं है। इस समय में आपका संचित धन भी खर्च हो सकता है। इसलिए धन के प्रति विशेष सावधानी बरतें। वहीं आपको इस समय में अपने खान-पान पर भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि आपके गलत खान-पान की वजह से आपकी सेहत खराब होने की भी संभावना इस समय अवधि में कहीं अधिक है। लेकिन यदि आप किसी प्रकार का कोई कर्ज आदि लेना चाहते हैं तो इस समय में आपको वह कर्ज मिल सकता है। 

गुरु वक्री 2024 वृषभ राशि  (Jupiter Retrograde 2024 For Taurus)

वृषभ राशि के जातको के लिए गुरु पहले ही भाव में वक्री होने जा रहे है। गुरु के इस भाव में वक्री होने के कारण आपको सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके अंदर आलस्य की मात्रा भी बढ़ सकती है। इस समय में आपको अपने आलस्य का त्याग कर देना चाहिए नहीं तो आपके कई महत्वपूर्ण कार्य बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। इस समय में आपको अपने दांपत्य जीवन पर भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि इस समय में आपका अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है या फिर आपके जीवनसाथी की सेहत इस समय अवधि में खराब हो सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं तो इस समय में अपने व्यापार को बढ़ाने के बारे में बिल्कुल भी न सोचें नहीं तो आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

गुरु वक्री 2024 मिथुन राशि  (Jupiter Retrograde 2024 For Gemini)

मिथुन राशि के जातको के लिए गुरु बारहवें भाव में वक्री होने जा रहे है। ऐसे में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस समय में आपको भूलकर भी कहीं पर निवेश नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको लाभ की जगह नुकसान अधिक हो सकता है। इस समय में आपकी व्यर्थ की यात्राएं भी हो सकती हैं। जिन्हें टाल देना ही बेहतर रहेगा। इस समय में आपको अपने पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाईयों को सामना करना पड़ सकता है। वहीं यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको इस समय में नौकरी में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको भूलकर भी कर्ज नहीं लेना चाहिए। क्योंकि आगे चलकर आपको यह कर्ज चुकाने में भी परेशानी आ सकती है। इस समय में आपको अपने माता-पिता की सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

गुरु वक्री 2024 कर्क राशि  (Jupiter Retrograde 2024 For Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु ग्यारहवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में आपको अपने लाभों को बढ़ाने में पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इस समय में आपको लाभ तो होगा। लेकिन यह लाभ पहले के मुकाबले में कुछ कम होगा। वहीं इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं, उन्हें भी इस समय में आपने प्रेम जीवन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से भी इस राशि के जातको को इस समय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस राशि के विद्यार्थियो को भी इस समय में मनचाहा परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इस समय में आपको अपने भाई बहनों से भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भाई बहनों के साथ संबंधों को मधूर रखने का ही प्रयत्न करें।

गुरु वक्री 2024 सिंह राशि  (Jupiter Retrograde 2024 For Leo)

सिंह राशि के जातको के लिए गुरु दसवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में आपको इस समय में अपने कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ षडयंत्र भी किया जा सकता है। इसलिए कार्यक्षेत्र को लेकर विशेष रूप से सावधान रहे। इस समय में आपके ऊपर काम को बोझ भी बढ़ सकता है। वहीं अपने उच्च अधिकारियों के साथ भी इस समय में आपको कोई वाद-विवाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भी आपको इस समय में विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वहीं माताजी के साथ संबंधों और उनके स्वास्थय लेकर भी इस समय में सर्तक रहे। इस समय में आप पर आपके शत्रु भी हावी हो सकते हैं। वहीं यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

गुरु वक्री 2024 कन्या राशि  (Jupiter Retrograde 2024 For Virgo)

कन्या राशि के जातको के लिए गुरु नवम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। नवम भाव में गुरु के वक्री होने के कारण इस समय में आपको भाग्य का कम ही साथ मिलेगा। इसलिए भाग्य के भरोसे बिल्कुल भी न बैठें। इस समय में आपकी व्यर्थ की यात्राएं भी हो सकती है। जिसकी वजह से भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस समय में आपको विशेष रूप से अपने पिता के स्वास्थय और उनके साथ संबंधों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। वहीं छोटे भाई बहनों के साथ भी इस समय में आपका वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थय के लिहाज से भी यह समय आपके लिए ठीक नहीं है। इसलिए स्वास्थय के प्रति भी बिल्कुल लापरवाही न बरतें। वहीं इस राशि के जो विद्यार्थी उच्च शिश्रा ग्रहण कर रहे हैं, उन्हें इस समय अवधि में पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। 

गुरु वक्री 2024 तुला राशि  (Jupiter Retrograde 2024 For Libra)

कन्या राशि के जातको के लिए गुरु अष्टम भाव में वक्री होने जा रहा है। गुरु के अष्टम भाव में वक्री होने के कारण इस समय में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपकी वाणी में कटूता आ सकती है। जिसकी वजह से आपका अपने कटूंब में झगड़ा हो सकता है। वहीं धन के लिहाज से भी यह समय ठीक नहीं है। इस समय में आपका संचित धन भी खर्च हो सकता है। इस समय में आपकी कोई कीमती वस्तु भी चोरी हो सकती है। यदि आप वाहन आदि चलाते हैं तो इस समय में आपको वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाना चाहिए। लेकिन जो लोग रिसर्च आदि के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उन्हें इस समय में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। ससुराल पक्ष के साथ भी इस समय में आपके संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए सावधान रहें।

गुरु वक्री 2024 वृश्चिक राशि  (Jupiter Retrograde 2024 For Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातको के लिए गुरु सप्तम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस भाव में गुरु के वक्री होने के कारण आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है या फिर आपके जीवनसाथी की सेहत इस समय अवधि में खराब हो सकती है। वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो इस समय में आपको अपने व्यापार में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको अपने बिजनेस पार्टनर के साथ भी संबधों को लेकर सर्तक रहना चाहिए। क्योंकि इस समय में आप और आपके बिजनेस पार्टनर के बीच में तनाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। सेहत के लिए लिहाज से भी यह समय ठीक नहीं है। इसलिए सेहत के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें। इसके अलावा लाभ के लालच में किसी भी प्रकार का शॉर्टकट न अपनाएं नहीं तो आपको फायदे की जगह नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 

गुरु वक्री 2024 धनु राशि  (Jupiter Retrograde 2024 For Sagittarius)

धनु राशि के जातको के लिए गुरु का यह गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। छठे भाव में गुरु का गोचर होने कारण इस समय में आपको स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सेहत के प्रति विशेष रूप से सावधान रहें और डॉक्टर का परामर्श लेते रहे। लेकिन इस समय में आपको अपने शत्रुओं से मुक्ति मिल सकती है। वहीं यदि आप काफी समय से कोई कर्ज लेना चाहते थे तो आपको इस समय में वह कर्ज मिल सकता है। लेकिन इस समय अवधि में आपके खर्चो में भी वृद्धि होगी। इसलिए सोच समझकर ही धन को खर्च करें। यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी इस समय में सफलता प्राप्त हो सकती है। लेकिन नौकरी करने जातको के लिए यह समय ठीक नहीं कहा जा सकता। 

गुरु वक्री 2024 मकर राशि  (Jupiter Retrograde 2024 For Capricorn)

मकर राशि के जातको के लिए गुरु पंचम भाव में वक्री होने जा रहे है।गुरु के इस भाव में वक्री होने के कारण खेल-कूद या फिर मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस राशि के विद्यार्थियों को भी मनचाहा परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं इस राशि के लोगों को संतान पक्ष से भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए संतान के प्रति विशेष सावधानी बरतें। वृश्चिक राशि के जातको को इस समय में अपने लाभों को बढ़ाने के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं इस समय में आपको भाग्य का भी कम  ही साथ मिलेगा। इसलिए किसी भी काम को भाग्य के भरोसे पर बिल्कुल भी न करें। इसके अलावा इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में उनके और उनके प्रेमी के बीच इस समय में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सावधान रहें।

गुरु वक्री 2024 कुंभ राशि (Jupiter Retrograde 2024 For Aquarius)

कुंभ राशि के जातको के लिए गुरु चतुर्थ भाव में वक्री होने जा रहे है। इस भाव में गुरु के वक्री होने के कारण आपके सुखों में कमी आएगी। इस समय में आपको अपने पारिवारिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी माता जी का स्वास्थय भी इस समय में खराब हो सकता है या फिर आप और आपकी माताजी के बीच में तनाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। यदि आप इस समय में कोई प्रॉपर्टी खरीदना या बेचना चाहते हैं तो आपको इस समय में थोड़ा रुक जाना चाहिए। कार्यस्थल पर आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। इस समय में आपको अपने ससुराल पक्ष के साथ भी संबंधों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। वहीं इस समय में आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। इसलिए सोच समझकर ही खर्च करें।

गुरु वक्री 2024 मीन राशि (Jupiter Retrograde 2024 For Pisces)

मीन राशि के जातको के लिए गुरु तीसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसकी वजह से आपके पराक्रम में पहले से अधिक वृद्धि होगी। लेकिन इस समय में आप दुस्सहासी भी हो सकते हैं। यदि आपका काम मार्किटिंग या फिर टूर एंड ट्रेवल्स आदि से जुड़ा हुआ है तो इस समय में आपको अपने काम में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इस समय में आप और आपके भाई बहनों के बीच संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए भाई बहनों के साथ संबंधों को लेकर सर्तक रहें। इस समय में आपकी व्यर्थ की यात्राएं भी हो सकती हैं। जिसकी वजह से भी आपको परेशानी हो सकती है। भाग्य का भी इस समय में आपको कम ही साथ मिलेगा। इस समय में आपको अपने जीवनसाथी के साथ भी संबंधों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि इस समय अवधि में आप और आपके जीवनसाथी के बीच मनमुटाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।



  




कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.