Header Ads

Maha Navami 2024 Date and Time: महानवमी 2024 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और महानवमी की कथा

maha navami 2024 october maha navami 2024 date maha navami story
Maha Navami 2024 Date and Time

Maha Navami 2024 Date and Time: महानवमी नवरात्रि पर्व (Navratri Festival) का आखिरी दिन होता है। इसी कारण से आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महानवमी मनाई जाती है। इस दिन मां दुर्गा (Goddess Durga) के सभी नौ रूपों की पूजा करके उन्हें विदा किया जाता है और छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के सभी नौ रूप मानकर उन्हें भोजन कराया जाता है और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं महानवमी 2024 में कब है (Maha Navami 2024 kab Hai), महानवमी का शुभ मूहर्त (Maha Navami Shubh Muhurat), महानवमी का महत्व और महानवमी की कथा (Maha Navami Story)


महानवमी 2024 तिथि (Maha Navami 2024 Date) 

11 अक्टूबर 2024

महानवमी 2024 शुभ मुहूर्त (Maha Navami 2024 Shubh Muhurat)

नवमी तिथि प्रारम्भ - दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से (10 अक्टूबर 2024) 

नवमी तिथि समाप्त - अगले दिन सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक (11 अक्टूबर 2024)


महानवमी की कथा (Maha Navami Ki Katha)

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार महिषासुर नाम का एक शक्तिशाली राक्षस था, जो दुनिया को तबाह और आतंकित कर रहा था। उसे भगवान ब्रह्मा से वरदान मिला था जिसने उसे अजेय बना दिया था, क्योंकि कोई भी मनुष्य या देवता उसे हरा नहीं सकता था।

स्वर्ग में देवताओं ने महिषासुर के अत्याचार से परेशान होकर सभी देवता ब्रह्मा,विष्णु और शिव के पास गए। जिसके बाद इन तीनों देवताओं ने अपनी शक्तियों से देवी दुर्गा को बनाया। जिसके बाद सभी देवताओं ने उन्हें अपने-अपने अस्त्र-शस्त्र प्रदान किए। इस प्रकार देवी दुर्गा का जन्म हुआ और वे दिव्य हथियारों और क्षमताओं से सुसज्जित हुईं।

देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच भयंकर युद्ध हुआ जो नौ दिन और नौ रात तक चला। अंततः, नौवें दिन, महानवमी को मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर दिया और उसके आतंक के शासन को समाप्त कर दिया।




कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.