Header Ads

Sapne Mein Chandrama Dekhna: जानिए कैसा होता है सपने में चंद्रमा देखना, शुभ या अशुभ

Sapne Mein Chandrama Dekhna-Swapna Shastra: सपने में चंद्रमा देखना (Sapne Me Chandrama Dekhna)चंद्रमा (Moon) को शांति और मन का कारक ग्रह माना जाता है। लेकिन सपने में यदि चंद्रमा (Chandrama ) दिखाई देता है तो इसके क्या फल होते हैं क्या यह सपना शुभ होता है या अशुभ। स्वप्न शास्त्र में इस सपने के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिसे हम आपको यहां बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में चंद्रमा को देखना (Sapne Mein Chandrama Dekhna Kaisa Hota Hai)

स्वप्न शास्त्र: जानिए कैसा होता है सपने में चंद्रमा देखना, शुभ या अशुभ
Sapne Me Chandrama Dekhna

सपने में चंद्रमा देखना (Sapne Me Chandrama Dekhna)

यदि आप सपने में चंद्रमा को देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आपको अपने सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। वहीं यह सपना आपके प्रेम में वृद्धि की और इशारा करता है। इसके अलावा यह सपना सुख और शांति का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए सपने में चंद्रमा देखना एक बहुत ही शुभ और अच्छा सपना माना जाता है। 

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2022 Date: मकर संक्रांति 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सपने में चंद्र ग्रहण देखना (Sapne Mein Chandra Grahan Dekhna)

अगर आप सपने में चंद्र ग्रहण देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपके जीवन में किसी संकट का आगमन हो सकता है। इस समय में आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सपने में चंद्र ग्रहण देखना अशुभ और नकारात्मक सपना माना जाता है।

सपने में चंद्रमा की रोशनी देखना (Sapne Mein Chandrama ki Roshni Dekhna)

यदि आप सपने में चंद्रमा की रोशनी देखते हैं तो यह भी एक शुभ सपना माना जाता है। जो यह बताता है कि आपको आपके जीवन में लगातार सफलता मिलती रहेगी।बस आपको किसी भी प्रकार से अपने प्रयासों को नहीं छोड़ना चाहिए।  वहीं यह सपना प्रेमियों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो यह सपना बताता है कि आपके प्रेम जीवन में मजबूती आएगी।

सपने में दो चंद्रमा देखना (Sapne Mein Do Chandrama Dekhna)

अगर आप सपने में दो चंद्रमा देखते तो यह सपना भी एक अशुभ सपना माना जाता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपका आपके प्रेमी के साथ रिश्ता समाप्त हो सकता है। वहीं अन्य लोगों का भी अपने किसी करीबी के साथ रिश्ता समाप्त हो सकता है। इसलिए सपने में दो चंद्रमा देखना एक बहुत ही अशुभ सपना माना जाता है। 

ये भी पढ़ें-  Ahoi Ashtami 2022 Date: अहोई अष्टमी 2022 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त,महत्व और पूजा विधि

सपने में चंद्रमा को छिपते देखना  (Sapne Mein Chandrama ko Chipte Dekhna)

अगर आप सपने में चंद्रमा का छिपते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना भी एक बहुत ही अशुभ सपना माना जाता है। जो आपके जीवन में संघर्षों की ओर इशारा करता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपके जीवन में संघर्ष बढ़ सकता है।वहीं आपको इस समय में मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए सपने में चंद्रमा को छिपते देखना एक अशुभ सपना माना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.