Header Ads

Vijayadashami 2024 Date and Time: विजयदशमी 2024 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और विजयदशमी की कथा

vijayadashami 2024 date and time when is dussehra in 2024 vijayadashami story
Vijayadashami 2024 Date and Time

Vijayadashami 2024 Date and Time: अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयदशमी का त्योहार (Vijayadashami Festival) मनाया जाता है। जिसे दशहरा  (Dussehra) के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। विजयदशमी से नौ दिन पहले शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri ) पर रामलीला का आयोजन किया जाता है। इसके बाद दशमी तिथि के दिन रावण, कुभंकर्ण और मेघनाथ के पुतले फूंके जाते हैं तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं विजयदशमी 2024 में कब है (Vijayadashami 2024 Mai Kab Hai), विजयदशमी का शुभ मुहूर्त (Vijayadashami Shubh Muhurat) और विजयदशमी की कथा (Vijayadashami Story)


विजयदशमी 2024 तिथि (Vijayadashami 2024 Date)

12 अक्टूबर 2024

विजयदशमी 2024 शुभ मुहूर्त (Vijayadashami 2024 Shubh Muhurat)

विजय मुहूर्त - दोपहर 2 बजकर 03 मिनट से दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक (12 अक्टूबर 2024)

अपराह्न पूजा का समय - दोपहर 1 बजकर 17 मिनट से शाम 3 बजकर 35 मिनट तक (12 अक्टूबर 2024)

दशमी तिथि प्रारम्भ - सुबह 10 बजकर 58 मिनट से (12 अक्टूबर 2024)

दशमी तिथि समाप्त - अगले दिन सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक (13 अक्टूबर 2024)

श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ -सुबह 5 बजकर 25 मिनट से  (12 अक्टूबर 2024)

श्रवण नक्षत्र समाप्त - अगले दिन सुबह 4 बजकर 27 मिनट तक  (13 अक्टूबर 2024)


विजयदशमी की कथा (Vijayadashami Ki Katha)

देवी दुर्गा  (चामुंडेश्वरी) ने इस दिन महिषासुर का वध किया था। महिषासुर एक राक्षस जिसका सिर भैंस का और शरीर मानव का था। उसने देवताओं को पराजित करने के बाद पृथ्वी पर उत्पात मचाया था और अधर्म का शासन स्थापित किया था। 

धर्म की पुनर्स्थापना के लिए देवी शक्ति दुर्गा के रूप में अवतरित हुईं। जिन्होंने नौ दिनों तक महिषासुर और कई राक्षसों से लड़ाई की और दसवें दिन उसने महिषासुर को मार डाला। तभी से यह दिन विजयादशमी के रूप में मनाया जाने लगा।



कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.