Header Ads

When is Hayagriva Jayanti in 2025: हयग्रीव जयंती 2025 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और हयग्रीव जयंती की कथा

when is hayagriva jayanti in 2025 hayagreeva jayanthi 2025 date and time hayagriva jayanti story
When is Hayagriva Jayanti in 2025

When is Hayagriva Jayanti in 2025:
हयग्रीव जयंती के दिन भगवान विष्णु के हयग्रीव स्वरूप की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।इस दिन को भगवान हयग्रीव के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से तमिलनाडू में मनाया जाता है। मान्याताओं के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को ही भगवान हयग्रीव का जन्म राक्षसों के द्वारा चुराए गए वेदों को फिर से प्राप्त करने के लिए हुआ था तो बिना किसी देरी के चलिए जानते हैं हयग्रीव जयंती 2025 में कब है (Hayagriva Jayanti 2025 Mein Kab Hai), हयग्रीव जयंती का शुभ मुहूर्त (Hayagriva Jayanti Subh Muhurat) और हयग्रीव जयंती की कथा (Hayagriva Jayanti Story)
 
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2025 Mein Kab Hai: रक्षाबंधन 2025 में कब है, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और रक्षाबंधन की कथा


हयग्रीव जयंती 2025 तिथि (Hayagriva Jayanti 2025 Date)

8 अगस्त 2025

हयग्रीव जयंती 2025 शुभ मुहूर्त (Hayagriva Jayanti 2025 Shubh Muhurat)

हयग्रीव जयन्ती मुहूर्त - दोपहर 4 बजकर 27 से शाम 7 बजकर 07 मिनट तक (8 अगस्त 2025)

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ -  दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से (8 अगस्त 2025)

पूर्णिमा तिथि समाप्त - अगले दिन दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक (9 अगस्त 2025)


ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Ki Vidhi: रक्षाबंधन पर इस विधि से बाधें अपने भाई को राखी, आप दोनों के बीच जीवनभर बना रहेगा प्यार

हयग्रीव जयंती की कथा (Hayagriva Jayanti Ki Story)

कुछ धार्मिक ग्रंथों के अनुसार एक बार भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के बीच छोटी-मोटी नोकझोंक हो गई। अपने पति को मुस्कुराता देख देवी लक्ष्मी ने सोचा कि भगवान विष्णु उनका और उनके रूप का मजाक उड़ा रहे हैं। इससे अप्रसन्न होकर उन्होंने भगवान विष्णु को हयग्रीव रूप धारण करने का श्राप दे दिया। 

हालांकि यह एक दैवीय माया थी जो किसी और ने नहीं बल्कि स्वयं भगवान विष्णु ने रची थी, फिर भी उन्होंने ऐसा होने दिया। क्योंकि उन्हें राक्षस हयग्रीव को मारना था, जिसे वरदान दिया गया था कि वह किसी सामान्य व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि घोड़े की गर्दन वाले शरीर वाले व्यक्ति द्वारा मारा जाएगा। 

इस प्रकार भगवान विष्णु ने हयग्रीव का अवतार लिया और उस राक्षस का वध किया। इसके बाद उन्होंने सभी वेदों को उसके चंगुल से छुड़ाया और भगवान ब्रह्मा को वापस दे दिया, इस प्रकार दुनिया से अज्ञानता का अंधेरा समाप्त हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं

If you have and doubts. Please Let Me Know

Blogger द्वारा संचालित.